Table of Contents
धोलेरा स्मार्ट सिटी को गुजरात के धोलेरा क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह स्मार्ट सिटी DMIC (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। Dholera SIR को भारत के औद्योगिक भविष्य का प्रतीक भी माना जा रहा है। यहां TATA Group 91,000 करोड़ की लागत से देश का पहला Semiconductor Plant बना रहा है, जहां भारत में पहली बार चिप्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, Renu Power और Torrent Power जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने प्लांट स्थापित कर दिए हैं।
Dholera Smart City की भौगोलिक स्थिति और आकार

धोलेरा स्मार्ट सिटी गुजरात के अहमदाबाद से 109 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बनाई जा रही है। यह पूरी तरह से ग्रीनफील्ड प्लान सिटी है और 920 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। यह शहर मुंबई और अहमदाबाद से भी बड़ा होगा और इसे औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं आवासीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
यहां की प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:
- चौड़ी सड़कें
- आर्टिफिशियल रिवर
- रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट
- Dholera Solar Power
- साइक्लिंग ट्रैक
- गार्डन और खेल परिसर
- उन्नत हवाई एवं रेल संपर्क
Dholera Smart City का संपर्क और परिवहन सुविधाएं

वर्तमान में अहमदाबाद से Dholera Smart City पहुँचने में 2 घंटे लगते हैं, लेकिन अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी मात्र 45 मिनट में तय की जा सकेगी। भविष्य में अहमदाबाद और धोलेरा स्मार्ट सिटी को Dholera Metro City सेवा से भी जोड़ा जाएगा। धोलेरा स्मार्ट सिटी में 18 से 55 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया गया है, जिनके किनारे हरियाली और पेड़-पौधे लगाए गए हैं। सड़कों पर वॉकिंग ट्रैक और साइक्लिंग ट्रैक भी बनाए गए हैं। अत्याधुनिक कैमरे और स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग के साथ यह सड़कों को पूरी तरह हाई-टेक बनाया गया है।
Dholera Smart City का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
धोलेरा स्मार्ट सिटी के पास Greenfield Airport का निर्माण किया जा रहा है, जिसका रनवे और टर्मिनल का कार्य प्रगति पर है। यह एयरपोर्ट अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भीड़ को कम करेगा।
Dholera Smart City में आर्टिफिशियल रिवर

धोलेरा स्मार्ट सिटी भारत का पहला शहर होगा, जहां Dubai और Shanghai की तरह आर्टिफिशियल रिवर बनाई गई है। यह नदी 110 मीटर चौड़ी होगी और शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करेगी। इस रिवर के किनारे पार्क, गार्डन, और स्पोर्ट्स सेंटर बनाए जा रहे हैं।
Dholera Smart City का एक्टिवेशन एरिया और प्रशासनिक सुविधाएं
वर्तमान में धोलेरा स्मार्ट सिटी में 22.54 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को Activation Area के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां ABCD Building (Administrative Cum Business Centre for Dholera) बनाई गई है, जो पूरे शहर की निगरानी करने का केंद्र होगी। इस भवन के माध्यम से कैमरा और इमरजेंसी सेंसर की सहायता से समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।
Dholera Smart City में ऊर्जा और पर्यावरण
धोलेरा स्मार्ट सिटी में 4,400 मेगावाट का सोलर पार्क बनाया जाएगा, जिसमें 300 मेगावाट का कार्य TATA Power ने शुरू कर दिया है।
- Renu Energy Plant ने अपने सोलर सेल का निर्माण शुरू कर दिया है।
- Torrent Power ने भी यहां अपना प्लांट स्थापित कर दिया है, जो पूरे धोलेरा में बिजली आपूर्ति करेगा।
- Waste Treatment Plant भी बनाया गया है, जो शहर के कचरे को रीसाइक्लिंग करके पुनः उपयोग में लाने में मदद करेगा।
- Rainwater Harvesting System को भी लागू किया गया है।
- District Cooling System जल्द ही GIFT City की तरह यहां भी उपलब्ध होगा।
Dholera Smart City का भविष्य और रोजगार अवसर
धोलेरा स्मार्ट सिटी के पूरी तरह विकसित होने पर 20 लाख से अधिक लोग यहां रह सकते हैं और 8 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर सृजित होंगे। यह शहर Dholera Industrial Hub के रूप में भारत की औद्योगिक क्रांति का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
धोलेरा स्मार्ट सिटी वास्तव में भारत के डिजिटल और औद्योगिक भविष्य का प्रतीक बनकर उभर रहा है।
More Post :- Sunita Williams की वापसी: 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी